Dhanbad News: किताबी ज्ञान ही नहीं, बच्चों का व्यक्तित्व विकास भी जरूरी : डीसी

धनबाद सदर व तोपचांची प्रखंड के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट इंपैक्ट’ के तहत बुधवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पॉलिटेक्निक में किया गया. इस कार्यक्रम में धनबाद सदर एवं तोपचांची प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. उपायुक्त ने नये शिक्षण तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास भी जरूरी है. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को और अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के गुर सिखाये गये. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है. विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और बच्चों की सृजनात्मकता को बढ़ावा देना ‘प्रोजेक्ट इंपैक्ट’ का प्राथमिक लक्ष्य है. धनबाद सदर और तोपचांची प्रखंड के शिक्षकों ने इस कार्यशाला में भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की और इसे अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >