Dhanbad News: टीम भावना से ही संपूर्णता संभव : आदित्य प्रताप सिंह

Dhanbad News: गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में संपूर्णता अभियान 2.0 शुरू

Dhanbad News: प्रतिनिधि, गोविंदपुर. भारत सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय के उपसचिव एवं आकांक्षी प्रखंड के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी आदित्य प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में संपूर्णता अभियान 2.0 की विधिवत शुरुआत की. यह अभियान पिछले 28 जनवरी से जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा श्री सिंह ने कहा प्रखंड विकसित होने से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा. उन्होंने प्रखंड के सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी तालमेल बना कर योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपील की. डीपीआरओ मुकेश बाउरी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से गोविंदपुर सभी छह मानकों में बेहतर कर रहा है. बीडीओ जहीर आलम ने वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न मानकों पर किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि डीसी के मार्गदर्शन में संपूर्णता का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह ने की. इस अवसर पर परामर्शी एवं प्रभारी पदाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय बागसुमा, जेएसएलपीएस, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानीय उत्पादों को देखा. दोनों अधिकारियों ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय बागसुमा का भी निरीक्षण किया. मौके पर सीडीपीओ अल्पना कुमारी, एमओआइसी डॉ विशेश्वर कुमार, पूर्व उप प्रमुख डीएन सिंह, बीपीआरओ रामनरेश प्रसाद, बीएओ जसीम अख्तर, आकांक्षा बीपीओ दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, पप्पू मंडल, श्वेता कुमारी, अब्दुल मजीद, उपेंद्र कुमार, मुखिया गोविंद साव, वीरेंद्र रजक, मोकिम अंसारी, गुड्डू चौधरी, बेलाल अंसारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >