Dhanbad News: तीन-चार दिनों में समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर वार्ड संख्या 14 के विभिन्न मुहल्लों के पेयजल संकट को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद मो निसार आलम के नेतृत्व में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान निगम निगम के खिलाफ भी नारेबाजी की. बाद में नगर आयुक्त तथा संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर अविलंब समस्या का निदान करने की मांग की. लोगों ने कहा कि मटकुरिया रोड, लाल टोला, काली मंदिर बस्ती, न्यू कॉलोनी, महतो टोला और नवी नगर सहित आसपास में पिछले तीन वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है. कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला. पार्षद ने बताया कि पेयजल विभाग की ओर से कहा गया है कि सोमवार को कनीय अभियंता प्रभावित क्षेत्र पहुंच कर जल संकट का कारण जानेंगे.Dhanbad News: वासेपुर में जल संकट को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: तीन-चार दिनों में समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
