Dhanbad News: प्रदूषण के खिलाफ भौंरा के लोगों ने रोकी ट्रांसपोर्टिंग, नारेबाजी

Dhanbad News: बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

Dhanbad News: भौंरा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, पानी-बिजली संकट तथा ओबी डंप के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने रविवार की सुबह 9.30 बजे परसियाबाद के पास बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग रोक दी है. इससे कोयला व ओबी की ढुलाई बंद है. आंदोलन का नेतृत्व सुनील पासवान, कार्तिक महतो व गोपाल यादव कर रहे हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. ट्रांसपोर्टिंग ठप करने से भौंरा मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. आंदोलन में सुनील पासवान, गोपाल यादव, कार्तिक महतो, नासिर खान, शमीम खान, बिनोद रवानी, बीरेंद्र यादव, श्यामजी पासवान, कुंदन सिंह, राजकुमार, इसलाम खान, गोलू, धर्मेंद्र यादव,शांति देवी, आशा देवी, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण ग्रामीण हैं. समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था.

ग्रामीणों ने कहा- नियम विरुद्ध कोल व ओबी ट्रांसपोर्टिंग से फैल रहा है प्रदूषण

ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य मार्ग से ओबी परिवहन नियम के विरुद्ध है. ओबी परिवहन से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है. इससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. इलाके में प्रदूषण फैल रहा है. इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा सड़क पर नियमित जल छिड़काव नहीं कराया जा रहा है. प्रदूषण से भौंरा, बाजार, दुर्गा मंदिर, परसियाबाद, गांधीनगर , हॉस्पिटल मोड़, 13 नंबर, भौंरा छह व 16 नंबर मोहल्ले के लोग परेशान हैं. बिजली भी नियमित नहीं मिल रही है. लोगों की समस्याओं से प्रबंधन गंभीर नहीं है. सूचना पाकर प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह, अनुज कुमार मंडल, धौड़ा सुपरवाइजर रामचंद्र पासवान, सिक्यूरिटी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन ग्रामीण जीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. इससे वार्ता विफल रही.

पीओ ने भौंरा ओपी में की शिकायत

इस संबंध में एकीकृत भौंरा साउथ-नॉर्थ कोलियरी के पीओ बीके पांडेय ने सुनील पासवान, कार्तिक महतो ,गोपाल यादव, वीरेंद्र यादव समेत अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ ट्रांसपोर्टिंग ठप करने का आरोप लगाते हुए भौंरा ओपी में शिकायत की है. उन्होंने कहा कि जीएम फिलहाल बाहर हैं. उनके लौटने के बाद ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा. बेवजह ट्रांसपोर्टिंग रोकने से कंपनी को क्षति हो रही है. पीओ से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >