भूमि मुआवजा घोटाला में शामिल लोगों से होगी वसूली : उपायुक्त

रिंग रोड तथा जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण में रैयतों का मुआवजा गबन करनेवालों से राशि वसूली होगी. उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने शनिवार को प्रभात खबर को बताया कि मुआवजा घोटाला में गड़बड़ी करनेवालों से राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

धनबाद : रिंग रोड तथा जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण में रैयतों का मुआवजा गबन करनेवालों से राशि वसूली होगी. उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने शनिवार को प्रभात खबर को बताया कि मुआवजा घोटाला में गड़बड़ी करनेवालों से राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को घोटालेबाजों को राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया है.

सोमवार को सभी को नोटिस चला जायेगा. भू-अधिग्रहण अधिनियम में इसका प्रावधान है कि अगर किसी ने गलत तरीके से मुआवजा लिया है, तो उनसे राशि वसूल की जायेगी. यहां भी सभी आरोपियों को एक सप्ताह में राशि जमा करने को कहा गया है. राशि जमा नहीं करनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. साथ ही जो वास्तविक रैयत हैं, उन्हें मुआवजा हर हाल में दिया जायेगा.

प्रभात खबर में छप रही खबर पर लिया संज्ञान : उपायुक्त ने जमीन अधिग्रहण में मुआवजा को लेकर हुई गड़बड़ी के संबंध में प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है. कहा पूरे मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >