Dhanbad News: लंबित कार्यों का जल्द निष्पादन करें विभाग: विधानसभा समिति

पारदर्शिता के साथ लंबित कार्यों का जल्द निष्पादन करें विभाग: विधानसभा समिति

झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक

धनबाद.

झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई. अध्यक्षता सभापति सह महेशपुर के विधायक स्टीफन मरांडी ने की. बैठक में समिति के सदस्य कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भी शामिल थे. इससे पूर्व उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने समिति का स्वागत किया.

विभागों के कार्यों की ली जानकारी, दिये कई निर्देश

इस दौरान वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखंड बिजली वितरण निगम, परिवहन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग, खनन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ, भवन, ग्रामीण विकास, चिरकुंडा नगर परिषद आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. समिति ने योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की स्थिति व लाभार्थियों तक उनकी पहुंच की जानकारी ली और अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने व पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप आदि पदाधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >