Dhanbad News : रैयतों ने परसियाबाद में बन रही कच्ची सड़क का काम रोका

Dhanbad News : रैयतों ने परसियाबाद में बन रही कच्ची सड़क का काम रोका

Dhanbad News : जमीन के बदले मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को भौंरा के रैयतों ने ओबी डंपिंग के लिए परसियाबाद स्थित तालाब की भराई कर कच्ची सड़क बनाने का काम बंद करवा दिया. इस दौरान रैयतों ने प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की. परसियाबाद स्थित जिस तालाब की भराई हो रही थी, उक्त तालाब की जमीन को रैयत अपनी बता रहे हैं. जबकि प्रबंधन उक्त भूमि को बीसीसीएल का होने का दावा कर रहा है. इधर, कार्य बंद करने की सूचना पर एकीकृत भौंरा कोलियरी के मैनेजर अमित कुमार, जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व भौंरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. तय हुआ कि सोमवार को दोनों पक्षों का पीओ कार्यालय में जमीन के दस्तावेज की जांच होगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस के आश्वासन के बाद प्रबंधन ने मशीनों को वहां से हटा लिया. मौके पर खेमलाल महतो,मोतीलाल हेंब्रम, आशा हेंब्रम, कुलदीप महतो,शक्ति महतो,बंदना देवी, बबीता देवी, अंगद महतो समेत दर्जनों ग्रामीण थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >