Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी में मरीजों को मिलेगी कंप्यूटराइज्ड डॉक्टर पर्ची, बनाया गया काउंटर

योजना को लेकर एसएनएमएमसीएच प्रबंधन की ओर से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान भी उपलब्ध कराये गये हैं.

एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी में अब मरीजों को कंप्यूटराइज डॉक्टर पर्ची मिलेगी. इसके लिए इमरजेंसी में काउंटर बनाया गया है. योजना को लेकर एसएनएमएमसीएच प्रबंधन की ओर से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान भी उपलब्ध कराये गये हैं. बनाये गये काउंटर में बिजली कनेक्शन का कार्य भी मंगलवार को पूरा कर लिया गया. दो से तीन दिनों में इमरजेंसी पहुंचने वाले मरीजों को कंप्यूटराइज्ड डॉक्टर पर्ची दी जायेगी. इससे पूर्व मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. बता दें कि एसएनएमएमसीएच के विभिन्न विभागों में चिकित्सा व्यवस्था ऑनलाइन करने की तैयारी अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुरू कर दी गयी है.

ओपीडी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पूरी तरह हुई ऑनलाइन, परेशान रहे मरीज :

एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में आम मरीजों के लिए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गयी. इससे मंगलवार को रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे कई मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर बिना मोबाइल के अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया. वे चिकित्सीय परामर्श से वंचित रह गये. एसएनएमएमसीएच प्रबंधन के अनुसार ऑनलाइन सेवा को बढ़ावा देने के लिए आम मरीजों के लिए ऑफलाइन काउंटर सेवा बंद की गयी है. बता दें कि नयी व्यवस्था के तहत एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में मरीजों को खुद अपने स्मार्ट मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही काउंटर से मरीजों को कंप्यूटराइज पर्ची दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >