SNMMCH के मुख्य द्वार की सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी; मरीज बेहाल

सरायढेला स्थित SNMMCH अस्पताल की मुख्य सड़क इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव से बदहाल है. बारिश का पानी भरने से मरीजों, उनके परिजनों और वाहनों को भारी परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. स्थानीय लोग लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

सरायढेला स्थित SNMMCH अस्पताल के मुख्य द्वार तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल है. सड़क पर करीब छह से सात बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिनमें लगातार बारिश के कारण पानी जमा है. इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पानी में डूबे गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

अस्पताल पहुंचने वाले रास्ते से प्रतिदिन गंभीर मरीजों के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी गुजरते हैं. सड़क पर पानी जमा रहने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी रास्ते पर गिरने से एक बच्चे का हाथ टूट गया था.

अस्पताल पहुंचने में मरीजों को करनी पड़ रही मशक्कत

जर्जर सड़क और जलजमाव के कारण मरीजों को अस्पताल के मुख्य द्वार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. एंबुलेंस और अन्य वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत बनी रहती है. बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है.

मरम्मत की मांग, अब तक ठोस पहल नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. लोगों ने संबंधित विभाग और अस्पताल प्रबंधन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jyoti roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >