सीआइएसएफ बहाली की दौड़ में पलामू के अभ्यर्थी की मौत

Dhanbad News:कोयला नगर में सीआइएसएफ बहाली दौड़ में पलामू के अभ्यर्थी कर्मदेव कुमार की मौत हो गयी.

Dhanbad News:धनबाद के कोयला नगर में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआइएसएफ) बहाली में दौड़ के बाद पलामू के लेस्लीगंज के 22 वर्षीय अभ्यर्थी कर्मदेव कुमार की मौत शुक्रवार को हो गयी. कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में सीआइएसएफ बहाली के लिए आयोजित दौड़ में कर्मदेव शामिल होने के लिए पहुंचा था. दौड़ पूरी करने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. मैदान में ही कर्मदेव बेहोश होकर गिर गया. इसके बाद सीआइएसएफ के अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां, शुक्रवार की शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन एसएनएमएमसीएच पहुंच चुके है. पिता बिजय राम ने बताया कि गुरुवार को बेटा शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सीआइएसएफ भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचा था. शुक्रवार की सुबह उसकी दौड़ थी.

दौड़ शुरू होने से पहले मां से की थी बात

विजय राम ने बताया कि दौड़ में शामिल होने से पूर्व कर्मदेव ने फोन से अपनी मां से बात की थी. दिन के लगभग 11 बजे सीआइएसएफ अधिकारी का फोन उनके मोबाइल पर आया. उन्हें बताया गया कि कर्मदेव दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश होकर गिर गया है. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >