Dhanbad News : सार्वजनिक कंपनियों के निजीकरण की साजिश का विरोध

Dhanbad News : एलएंडटी के चेयरमैन का किया पुतला दहन

Dhanbad News : एलएंडटी के चेयरमैन का किया पुतला दहन Dhanbad News :सीएमडब्ल्यूयू ने इसीएल की लखीमाता कोलियरी में शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों को निजीकरण करने व सप्ताह में 90 घंटे काम का विरोध करते हुए प्रस्तावक एलएंडटी के चेयरमैन का पुतला दहन किया गया. इस दौरान सभा की गयी. अध्यक्षता नरेश माजी व संचालन प्रदीप सिंह ने किया. सभा में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि देश में निजीकरण की प्रक्रिया के दुष्परिणाम आये दिन नये-नये रूपों में दिखाई पड़ रहा है. रविवार का साप्ताहिक अवकाश खत्म करने की बात अत्यधिक मुनाफा कमाने के लोभ को दर्शाता है. सभी श्रम कानूनों को समाप्त करने का उनका इरादा भी इससे स्पष्ट है. सभा को कृष्णा सिंह, नागेन्द्र कुमार, जगदीश शर्मा, मनोरंजन मल्लिक, हरेन्द्र सिंह, बिपिन मंडल, मुख्तार अंसारी ने संबोधित किया. मौके पर काशी कोयरी, बीके सिंह, संजीत राउत, शमीमा खातून, उषा सिंह, सूर्यमुखी मोदी, लखी मंझियाइन, बुधनी मंझियाइन, आरती देवी, लछू सिंह, संजू सिंह, फूलमंती देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >