Dhanbad News: मैथन में संत समाज की संगोष्ठी का आयोजन

Dhanbad News: 12-13 अगस्त को होगा 5100 कुंडीय महायज्ञ

Dhanbad News: ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान धनबाद जिला संत समाज की संगोष्ठी रविवार को डीवीसी स्टेशन क्लब मैथन में हुई. मौके पर विहंगम संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक सुखनंदन सिंह सदय, आरके सिन्हा, यूपी सिंह, जीपी सिंह उपस्थित थे. संगोष्ठी की शुभारंभ अनंत सदगुरू सदाफल देव जी महाराज, सदगुरु अनंत धर्मचंद देव जी महाराज व वर्तमान परंपरा सदगुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई. मैथन में 12 एवं 13 अगस्त को 5100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ की तैयारी की समीक्षा की गयी. इस दौरान विहंगम संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक सुखनंदन सिंह सदय ने सदगुरु सेवा व सत्संग पर विस्तार से प्रकाश डाला. संचालन प्रभारी जीपी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन बिनोद सिंह ने किया. कार्यक्रम में प्रधान जिला संयोजक पप्पू सिंह, संयोजक रवीन्द्र अम्बष्ठ, सह संयोजक आशुतोष शेखर, हिमांशु शेखर सिंह, आरबी कुमार, सुखनंदन सिंह सदय, आरके सिन्हा ,यूपी सिंह, भोला अग्रवाल, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, कल्याण सिंह ,डॉ रंजीत सिंह, हिमांशु शेखर, आशुतोष शेखर, राघवेंद्र, ओपी सिंघम, रीता सिंघम, रविंद्र साहनी, बिजेंद्र सिंह, अनंत पांडे,अंजू सिंह, सती केसरी, शकुंतला भगत, रामलाल , मानिक लाल भंडारी, संगीता वर्णवाल रेखा वर्णवाल, चंद्रा ओझा, सीमा सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >