Dhanbad News: गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा टाउन हॉल, बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से न्यू टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के लगभग 15 स्कूलों व संस्थानों ने भाग लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तोपचांची प्रथम, यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया व लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया संयुक्त रूप से द्वितीय तथा किड्स गार्डन, झरिया तृतीय स्थान पर रहे.

उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून प्रथम

शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, सीआइएसएफ को द्वितीय एवं एनसीसी गर्ल्स को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

जेआरडीए की झांकी प्रथम, डीएमएफटी दूसरे स्थान पर

मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं. इसमें जेआरडीए की बेलगड़िया टाउनशिप आधारित झांकी को प्रथम, डीएमएफटी की ‘डेवलपमेंट मैटर्स फॉर टुमारो’ थीम पर आधारित झांकी को द्वितीय तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय की भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >