Dhanbad News : सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर मैरानवाटांड़ पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक और एक कार के बीच टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट कार संख्या जेएच 10 सीएफ 2816 गोविंदपुर की ओर से जामताड़ा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार इरफान अंसारी अपनी ससुराल दुमा गांव से अपने घर तिलाबनी गोरगोरो (निरसा) लौट रहा था, इसी दौरान मैरानवाटांड़ के पास घुमावदार सड़क पर टक्कर हो गयी. टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने धनबाद भेज दिया. युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था, जिससे उसके माथे पर चोट आयी है. घटनास्थल से पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार जब्त कर ली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
