Dhanbad News : ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते एक को पकड़ा, दो भागे

पुलिस ने कुरमीडीह कब्रिस्तान से मवेशी बरामद कर लिया है

बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने चार पहिया वाहन (जेएच 10 बीक्यू 7258) से मवेशी चोरी करते एक को पकड़ा. उसे बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. चार पहिया में आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य लोग भागने में सफल रहे. पकड़े गये आरोपी की पहचान पांडरपाला शमशेर नगर ईदगाह मोहल्ला निवासी शेरू साह के रूप में हुई है. उसकी के निशानदेही पर पुलिस ने कुरमीडीह कब्रिस्तान से मवेशी बरामद कर लिया है. उक्त मवेशी कुरमीडीह निवासी किशुन महतो का है. किशुन ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर शेरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह अपना मवेशी खोज कर रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते चोरों को देख लिया और शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर वह भी पहुंचे और देखा कि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि एक सफेद रंग का मवेशी को उसने अपने सहयोगी अमन कुरैशी और जीशान खान उर्फ गोरे के सहयोग से हीरक रोड स्थित कब्रिस्तान में रस्सी बांधकर रखा है. वे उसकी निशानदेही पर बताये जगह पर पहुंचे और देखा कि उनके मवेशी को बांध कर रखा गया था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >