अवैध रूप से शराब बेचते एक पकड़ाया

धनबाद स्टेशन से पुलिस ने जब्त की बीयर और शराब

धनबाद.

धनबाद थाना की पुलिस ने मंगलवार को श्रमिक चौक में छापेमारी कर गणेश सिंह नामक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा है. उसके पास से पुलिस ने विदेशी शराब और बीयर जब्त की. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और बुधवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा.

हिल कॉलोनी में हुई चोरी में मामला दर्ज, छानबीन शुरू :

धनबाद थाना क्षेत्र के हिल कॉलोनी निवासी आरती कुमारी के घर में चोरी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने खोजी कुत्ता लाकर जांच की. आरती के घर से उसके यहां काम करने वाले स्टाफ के घर तक कुत्ता गया. पुलिस उक्त स्टाफ को उठाकर थाना ले आयी. पूछताछ के बाद पता चला कि वह हर दिन उसके घर काम करने जाता है. बाद में पुलिस ने छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >