साइकिल से निकला बुजुर्ग नहीं पहुंचा बाघमारा

बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना अंतर्गत पोलैयडीह गांव से विगत सात अप्रैल को अपने घर डुमरा दक्षिण (बाघमारा) के लिए निकला पुनीत महतो (75 वर्ष) के घर नहीं पहुंचने पर शनिवार को उनके पुत्र हराधन महतो ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की है. थाना में दिये आवेदन में हराधन ने कहा है कि विगत तीन […]

बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना अंतर्गत पोलैयडीह गांव से विगत सात अप्रैल को अपने घर डुमरा दक्षिण (बाघमारा) के लिए निकला पुनीत महतो (75 वर्ष) के घर नहीं पहुंचने पर शनिवार को उनके पुत्र हराधन महतो ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की है. थाना में दिये आवेदन में हराधन ने कहा है कि विगत तीन अप्रैल को उसके पिता अपनी बेटी कलावती देवी से मिलने साइकिल से पोलैयडीह गांव आये थे. बेटी से मिलकर विगत सात अप्रैल को अपने घर के लिए साइकिल से ही निकले थे. लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं. पिता के नहीं मिलने से किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. इस संबंध में बरवाअड्डा पुलिस ने सनहा दर्ज कर पुनीत महतो की खोजबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >