- दून एक्सप्रेस से कोलकाता की वृद्ध महिला लापता

दून एक्सप्रेस से महिला गायब

गोमो. 13009 अप दून एक्सप्रेस से कोलकाता की वृद्ध महिला मीना देवी सिंह (69) लापता हो गयी. धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमो, धनबाद, हजारीबाग रोड तथा कोडरमा आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटा है. जानकारी के अनुसार मीना देवी सिंह 14 पंचू धोबनी लेन कोलकाता की रहने वाली है. वह 10 अप्रैल को अपने परिवार के साथ अप दून एक्सप्रेस से हावड़ा से वाराणसी जा रही थी. वह कोच संख्या एस-5 के बर्थ नंबर 21, 22, 23, 24 और 30 पर सफर कर रही थी. उसके परिजन रात में सो रहे थे. इस दौरान वह किसी स्टेशन पर उतर गयी. उसके पुत्र कमल कुमार सिंह सुबह पांच बजे मां को जगाने आया तो वह अपनी मां को सीट पर नहीं पाया. परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी मीना देवी सिंह का कोई पता नहीं चला. गोमो आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा ने बताया कि परिजनों ने रेल मदद 139 पर शिकायत की है. शिकायत प्राप्त होते ही धनबाद से कोडरमा तक सभी आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >