Dhanbad News : हरिणा कॉलोनी में राजभाषा पखवारा का समापन

Dhanbad News : हरिणा कॉलोनी में राजभाषा पखवारा का समापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक-II क्षेत्र में राजभाषा पखवारा-2025 अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को हरिणा कॉलोनी स्थित अतिथि गृह में संपन्न हुआ. अध्यक्षता ब्लॉक दो क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने की. पखवाड़ा अवधि में कोलकर्मियों, स्कूली बच्चों एवं गृहणियों के बीच निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनके विजेताओं को महाप्रबंधक उत्खनन आरके सिन्हा तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.सं.) अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया. हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के छात्र एवं नेहरू बालिका उच्च विद्यालय डुमरा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. समारोह में उप प्रबंधक (मा.सं.) अजय सिंह यादव, सहायक प्रबंधक (मा.सं.) सुश्री स्नेहा, सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) पुरुषोत्तम कुमार, लिपिक बिपिन झा, अमरकांत ठाकुर, सामान्य सहायक किशोर कुमार महतो, दलजीत सिंह, अमन चौहान, प्रमोद कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >