NRHM घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, 12 बार पूछताछ के लिए जारी किया था समन

NRHM Scam Jharkhand: नेशनल हेल्थ मिशन घोटाले के आरोपी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उन्हें पूछताछ के लिए 12 बार समन जारी किया था लेकिन एक बार भी उपस्थित नहीं हुआ.

धनबाद : नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रमोद कुमार सिंह धनबाद के सहयोगी नगर के रहने वाले हैं. ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 12 बार समन जारी किया था. लेकिन वह एक बार भी उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. प्रमोद कुमार के खिलाफ एनआरएचएम में लगभग 9 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप है. उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत विशेष कोर्ट में पेश किया गया.

ईडी ने धनबाद में की थी छापेमारी

झारखंड नेशनल रूरल हेल्थ मिशन घोटाले से जुड़े इस केस में ईडी ने धनबाद में छापेमारी भी की थी. एजेंसी ने प्रमोद सिंह के ड्राइवर अजीत सिंह के भूली स्थित आवास की भी तलाशी ली थी. इससे पहले आरोपी प्रमोद सिंह स्वास्थ विभाग में कार्यरत था. लेकिन अब वह अब कोयले का बड़ा कारोबारी है और इस घोटाले का किंगपिन बताया जाता है.

Also Read: 27 जनवरी से गायब पलामू के 14 साल के बच्चे का शव बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कोयला कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) झरिया सह जोड़ापोखर में संविदा पर कार्यरत था. इस दौरान एनआरएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों के एवज में आवंटित फंड के गबन का उन पर आरोप लगा. वह यहां तकरीबन 8 साल तक कार्यरत था. एसीबी ने इसकी जांच के लिए प्रमोद कुमार सिंह और अन्य के विरुद्ध आठ जून 2016 को प्राथमिकी दर्ज की थी. इसी प्राथमिकी के आधार पर पर ईडी ने मनी लांड्रिंग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >