Dhanbad News:परिवहन विभाग ने फिटनेस व टैक्स फेल 520 वाहनों को भेजा नोटिस

Dhanbad News:प्रभात खबर में खबर छपने के बाद विभाग की राजस्व वसूली में आयी तेजी

Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद. कार्यालय मोटरयान निरीक्षक, धनबाद ने बुधवार को जिले सहित जेम पोर्टल पर पंजीकृत दूसरे राज्य सहित धनबाद जिले में चल रहे 520 वाहनों के मालिक को नोटिस जारी किया है. विभाग के अनुसार इन वाहनों का दुरुस्ती (फिटनेस) प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है तथा इसकी जानकारी वाहन पोर्टल और जेम व्हीकल पोर्टल पर अपडेट नहीं की गयी है. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि इस लापरवाही के कारण राज्य सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है. साथ ही खनन क्षेत्र में चलने वाले ऐसे वाहन कामगारों और आम लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. बता दें कि प्रभात खबर ने अपने बुधवार के ही संस्करण में परिवहन विभाग की राजस्व वसूली में धनबाद 16वें नंबर पर, जमशेदपुर राज्य में सबसे आगे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. इस खबर पर संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग धनबाद ने राजस्व वसूली की गति को तेज करते हुए नोटिस जारी किया है.

सात दिनों में वाहन प्रस्तुत करने का निर्देश :

परिवहन विभाग ने सूचीबद्ध सभी वाहनों के मालिकों से सात दिनों के अंदर जिला परिवहन कार्यालय धनबाद पहुंच मोटरयान निरीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर वाहन का निरीक्षण के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही झारखंड राज्य के देय वाहन कर और पथ कर (रोड टैक्स) का भुगतान कर नियमानुसार दुरुस्ती प्रमाण पत्र (फिटनेस सर्टिफिकेट) बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि वाहन संचालन पूरी तरह नियमों के अनुरूप हो सके.

निर्देश नहीं मानने पर होगी कानूनी करवाई : डीटीओ

डीटीओ श्री द्विवेदी ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर वाहन मालिक निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ झारखंड वाहन करारोपण अधिनियम और मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा संबंधित वाहनों को ब्लैकलिस्ट सूची में भी डाला जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >