Dhanbad News: पीएचडी की 113 सीटों पर नामाकंन की प्रक्रिया छह से

Dhanbad News: बीबीएमकेयू : छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Dhanbad News: बीबीएमकेयू : छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड पर होगी और इसे यूजीसी (पीएचडी रेगुलेशन 2022) के प्रावधानों और विश्वविद्यालय के नियमों के तहत संचालित किया जायेगा. पीएचडी में नामांकन के लिए विवि द्वारा चार अक्तूबर को विस्तृत विज्ञापन जारी किया जायेगा.

16 विषयों पर होगा नामांकन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार 16 विषयों में कुल 113 सीटें उपलब्ध हैं. इसमें कला एवं संस्कृति (4), बंगाली (5), बॉटनी (9), कॉमर्स (9), इकोनॉमिक्स (2), इंग्लिश (12), हिंदी (11), हिस्ट्री (12), होम साइंस (5), मैथमैटिक्स (5), फिलॉसफी (12), फिजिक्स (12), पॉलिटिकल साइंस (3), संस्कृत (1), उर्दू (8) और जूलॉजी (3) विषय शामिल हैं. बीबीएमकेयू में पीएचडी में नामांकन के लिए अभ्यर्थी छह अक्तूबर से 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. विभागवार आवेदन सत्यापन 14 नवंबर तक होगा जबकि इंटरव्यू/वाइवा-व्हॉस 21 से 30 नवंबर 2025 के बीच संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किया जायेगा. अंतिम परिणाम उसी दिन एडमिशन सेल को भेजा जायेगा और डीआरसी एवं प्री-रजिस्ट्रेशन सेमिनार 15 जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जायेगा. आवेदनकर्ता को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही यूजीसी-जेआरएफ, नेट, गेट, जेईटी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है. विश्वविद्यालय ने बताया कि चयन प्रक्रिया 100 अंकों पर आधारित होगी. जेआरएफ अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश मिलेगा जबकि अन्य श्रेणियों में नेट अंक और इंटरव्यू के आधार पर संयुक्त मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >