साइबर ठगी का गढ़ बना निरसा, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 संदिग्ध को पकड़ा

निरसा में साइबर ठगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. 50 से अधिक सिम कार्ड और लाखों रुपये की ठगी से जुड़े मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकती है.

निरसा (धनबाद): निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में साइबर क्राइम के मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है. 50 से अधिक सिम कार्ड के संचालन और लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसी मामले में एक नया पहलू भी सामने आया है. गुरुवार देर शाम ग्रामीण एसपी शंभू कुमार याकूब निरसा थाना पहुंचे. हालांकि, मामले को लेकर निरसा पुलिस अनुमंडल के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.

क्या है नया मामला

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को निरसा थाना क्षेत्र के पीठाक्यारी और आसपास के क्षेत्र के चार युवकों को कुमारधूबी रेलवे स्टेशन से दूसरे जगह भागने के दौरान पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया. फिलहाल सभी को निरसा थाना लाकर पूछताछ की जा रही है.

आधा दर्जन गांव बन गया है साइबर क्राइम का सेफ जॉन

बताया जा रहा है कि निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव साइबर अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुके हैं. आरोप है कि यहां सक्रिय गिरोह देशभर के लोगों को झांसा देकर और खुद को बैंक अधिकारी बताकर प्रतिदिन लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं.

महिला सदस्यों को दिलवाया गया है ट्रेनिंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराध में शामिल गिरोहों ने महिला सदस्यों को भी साइबर ठगी के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- सभी स्कूलों में 9 अगस्त तक होगा विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >