Dhanbad News : बीपीएल कोटा नामांकन : घर से स्कूल तक की दूरी का गूगल मैप देना अब अनिवार्य नहीं

शिक्षा विभाग स्वयं करायेगी दूरी की मापी

बीपीएल कोटा से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. दस्तावेज में बदलाव होने से अभिभावकों को हो रही परेशानी को देखते हुए बदलाव किया गया है. अब घर से स्कूलों की दूरी का गूगल मैप अनिवार्य नहीं रह गया है. इसे ऑप्शनल में कर दिया गया है. अभिभावक घर से स्कूल की दूरी का गूगल मैप दे सकते हैं या फिर नहीं भी दे सकते हैं. दूरी की मापी शिक्षा विभाग की ओर से करायी जायेगी.

आवेदन करने में आ रही थी दिक्कत :

बीपीएल कोटा में नामांकन के लिए अभिभावकों को घर से नजदीक के तीन विद्यालयों के लिए आवेदन करना है. इसमें दिक्कत आ रही है कि अभिभावकों को ही तीनों विद्यालयों का घर से स्कूल की दूरी माप कर उसका गूगल मैप को अपलोड करना है. गर्मी में अभिभावकों को दिक्कत आ रही थी. ऐसे में अभिभावकों को पैदल घर से स्कूल की मापी कर उसका गूगल मैप की दूरी देनी पड़ रही थी.

10 मई तक लिया जा रहा है आवेदन :

आरटीइ से नामांकन के लिए आवेदन करने की तिथि 10 मई निर्धारित है. आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया की जानी है. खामियों को दूर करने के लिए बीपीएल नामांकन में घर के बाहर का जियो टैगिंग फोटाे अपलोड करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >