Dhanbad News : नवविवाहिता की मौत, ससुराल वालों से भिड़े मृतका के परिजन

बरवाअड्डा : लगाया प्रताड़ित कर जहर खिलाने का आरोप

बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के दुलुमडीह-चकपलैया गांव में रविवार को जहर खाने से नवविवाहिता पानमुनी कुमारी ( 24) की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर जोबरदाहा-पूर्वी टुंडी निवासी मृतका के परिजन चकपलैया गांव पहुंचे और जमकर हंगामा किया. मृतका के पति प्रेमनाथ मुर्मू व उसके परिजनों पर पानमुनी को प्रताड़ित कर जहर देकर मारने का आरोप लगाने लगे.

दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट :

इस दौरान दोनों पक्षों एक, दूसरे से भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. प्रेमनाथ मुर्मू ने अपनी ससुराल वालों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व ही पानमुनी की शादी प्रेमनाथ मुर्मू से हुई थी. इधर घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. इस संबंध में बरवाअड्डा पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >