Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के भालजोड़िया कुम्हारकुल्ही निवासी ममता कुंभकार ने अपने पड़ोसी पिता-पुत्र पर उसके इकलौते पुत्र के साथ मारपीट कर अपहरण करने की शिकायत गुरुवार की शाम निरसा थाना में की है. विधवा ममता कुंभकार ने कहा कि पति के निधन के बाद वह दूसरों के घरों में काम कर परिवार चलाती है. गुरुवार की सुबह उसके 15 वर्षीय पुत्र गोपाल कुंभकार ने पड़ोस के परिमल कुंभकार के घर की एक सदस्य का फोटो ले लिया, तो परिमल कुंभकार एवं उसके पिता होला कुंभकार ने गोपाल की जमकर पिटाई कर दी. उसका मोबाइल भी तोड़ दिया. लहूलुहान हालत में उसे कहीं ले चला गया. दोपहर को जब वह काम घर लौटी, तो उसे मामले की जानकारी हुई. कहा कि उसने भी अपने स्तर से खोजबीन की, परंतु पुत्र नहीं मिला. उसने आशंका जतायी है कि आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया है. उसे अनहोनी की भय है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
