Dhanbad News : एसआइआर में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई़ : निदेशक

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक

Dhanbad News : बाघमारा. बाघमारा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर दो चरणों में समीक्षा बैठक हुई. डीआरडीए के निदेशक राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के पहले सत्र में एसआइआर कार्य से जुड़े कर्मियों तथा दूसरे सत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गयी. डीओरडीए के निदेशक राजीव रंजन ने स्पष्ट कहा कि एसआइआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और दोषी कर्मियों के विरुद्ध निलंबन या बर्खास्तगी की अनुशंसा तक की जा सकती है. बताया कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है. शेष 30 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया. 45 हजार अपात्र मतदाताओं की पहचान पर जोर दिया गया. कई अनुपस्थित सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, टुंडी के सीओ सुरेश प्रसाद बरनवाल, तोपचांची के सीओ नीलू टुड्डू, बाघमारा के सीओ गिरजा नंद किस्कू, बाघमारा के बीडीओ लक्ष्मण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >