नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह के आवेदन पर आइओ, एपीपी एवं राज्य सरकार को नोटिस जारी

Neeraj Singh Murder Case: अनुसंधानकर्ता ने आदित्य राज के मोबाइल का फर्जी सीडीआर बनाया, ताकि उसे घटनास्थल पर दिखाया जा सके. इस बात की फर्जी इंट्री केस डायरी में की और कोर्ट में भी झूठा बयान दिया, ताकि संजीव सिंह को सजा दिलवायी जा सके. इतना ही नहीं 13 अगस्त 2025 को अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने सूचक के साथ मिलकर संजीव सिंह के मोबाइल का दो पन्ने का टावर लोकेशन वाला फर्जी सीडीआर अदालत में दायर किया, जिसमें संजीव सिंह का टावर लोकेशन नहीं है.

Neeraj Singh Murder Case: नीरज सिंह हत्याकांड में बरी होने के बाद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की ओर से पूर्व में दायर आवेदन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने गुरुवार को अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी मुकदमे का संचालन कर रहे अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय व झारखंड सरकार के विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश दिया. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 8 सितंबर निर्धारित कर दी है.

20 अगस्त को संजीव सिंह ने दायर की थी याचिका

संजीव सिंह ने 20 अगस्त को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 340 के तहत आवेदन दायर कर तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई करने की गुहार लगायी थी. इस बाबत संजीव के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उपरोक्त तीनों के विरुद्ध अदालत में धारा 193, 194 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा चलाने की प्रार्थना की गयी है.

हत्या जैसे जघन्य अपराध में हो सकती है फांसी तक की सजा

हत्या जैसे जघन्य अपराध, जिसमें दोषसिद्धि होने पर आजीवन कारावास या फांसी तक की सजा हो सकती है. संजीव सिंह को सजा दिलाने के लिए अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी, अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने सूचक अभिषेक सिंह के साथ मिलकर फर्जी सबूत तैयार किया. उसे अदालत में पेश किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनुसंधानकर्ता ने मोबाइल का फर्जी सीडीआर बनाया

उन्होंने बताया कि अनुसंधानकर्ता ने आदित्य राज के मोबाइल का फर्जी सीडीआर बनाया, ताकि उसे घटनास्थल पर दिखाया जा सके. इस बात की फर्जी इंट्री केस डायरी में की और कोर्ट में भी झूठा बयान दिया, ताकि संजीव सिंह को सजा दिलवायी जा सके. इतना ही नहीं 13 अगस्त 2025 को अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने सूचक के साथ मिलकर संजीव सिंह के मोबाइल का दो पन्ने का टावर लोकेशन वाला फर्जी सीडीआर अदालत में दायर किया, जिसमें संजीव सिंह का टावर लोकेशन नहीं है.

इसे भी पढ़ें : देश भर के एकलव्य विद्यालयों में 4 गुना तक बढ़ा ड्रॉपआउट, झारखंड में घटा

लोक अभियोजक का काम अभियुक्त को सजा दिलाना नहीं

यह प्रदर्श 16/4 है. जबकि प्रदर्श 16/4 वह दस्तावेज था, जिसे नोडल ऑफिसर के द्वारा कोर्ट में साबित किया गया था. इसमें नोडल ऑफिसर आनंद माधव मिश्रा ने कहा था कि 15 मार्च 2017 से लेकर 23 मार्च 2017 तक आदित्य राज का लोकेशन गिरिडीह था. अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि लोक अभियोजक का काम कभी भी किसी अभियुक्त को सजा दिलाने का नहीं होता, बल्कि न्याय वितरण व्यवस्था में सहयोग करना होता है.

इसे भी पढ़ें

महागामा में मदरसे में फंदे से लटकी मिली छात्रा, परिजनों ने कहा मौलवी ने बच्ची के साथ गलत किया

धनबाद के मेडिकल कॉलेज में हंगामा, मारपीट के बाद सभी डॉक्टर हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं ठप

दुर्घटनाओं में मरने वाले 3 सरकारी कर्मियों के परिजनों हो हेमंत सोरेन ने दिये 1-1 करोड़ रुपए

पीडीएस दुकानदारों की धमकी, दुर्गा पूजा से पहले बकाया नहीं मिला, तो 1 अक्टूबर से कर देंगे हड़ताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >