Dhanbad News: ऊं दिनकर सेवा ट्रस्ट ने मनायी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

Dhanbad News: विद्वानों ने दिनकर जी के जीवन और उनकी रचनाओं पर अपने विचार साझा किये

Dhanbad News: धनबाद. ऊं दिनकर सेवा ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित जिला परिषद के उत्सव हॉल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर व संचालन प्रो श्वेता कुमारी ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि आइआइटी आइएसएम धनबाद के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दिनकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई. स्वागत भाषण भाजपा के वरिष्ठ नेता और ट्रस्ट के फाउंडर साथी सत्येंद्र कुमार ने दिया. समारोह में विद्वानों ने दिनकर जी के जीवन और उनकी रचनाओं पर अपने विचार साझा किये. इस अवसर पर डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ धनंजय सिंह, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ आत्म प्रकाश समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने दिनकर जी की साहित्यिक और राष्ट्रवादी योगदान को याद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >