धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट
Dhanbad News: देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित पद पर बने रहने का नया इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रच दिया है. 10 जून 2026 को उन्होंने लगातार 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 64 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
झरिया के श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने झरिया स्थित श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने देश की निरंतर प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए भी भगवान से प्रार्थना की.
मोदी ने विकासोन्मुखी सोच के बल पर जीता भरोसा: ढुल्लू
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों, निर्णयों और विकासोन्मुखी सोच के बल पर देशवासियों का विश्वास जीता है. यही वजह है कि जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें देश की सेवा का अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है.
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के मंत्रियों का विधानसभा में हंगामा, सलमान खुर्शीद को पक्ष रखने की नहीं मिली अनुमति
पीएम मोदी की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में भी जनता का विश्वास उनके प्रति और बढ़ेगा. उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को और अधिक शक्ति, ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे लंबे समय तक राष्ट्रसेवा करते रहें.
इसे भी पढ़ें: पलामू में पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप बनाने के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
