बिना तामझाम वर्षों से कांवरियों की सेवा कर रहे नंदन बाबा, 2017 से जारी सेवा अभियान

कतरास के नंदन चक्रवर्ती उर्फ नंदन बाबा पिछले कई वर्षों से बिना बड़े आयोजनों के कांवरियों की सेवा कर रहे हैं. 2017 से शुरू उनका सेवा अभियान जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार और मार्ग की सफाई से राहत दे रहा है.

सावन में जहां जगह-जगह सेवा शिविरों में भीड़ और भव्यता नजर आती है, वहीं कतरास निवासी नंदन चक्रवर्ती उर्फ नंदन बाबा पिछले कई वर्षों से बिना टेंट और बड़े आयोजन के कांवरियों की सेवा में जुटे हैं. वर्ष 2017 से शुरू हुआ उनका सेवा अभियान इस वर्ष भी जारी है. नंदन बाबा 108 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर जरूरतमंद कांवरियों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध करा रहे हैं.

चोट और छाले पर तत्काल प्राथमिक उपचार

कांवरियों के पैरों में कट, छाले, फोके या चोट लगने पर उन्हें डेटॉल, बेटाडिन, एंकलेट समेत प्राथमिक उपचार की सामग्री मुफ्त उपलब्ध करायी जा रही है. इसके अलावा जरूरतमंद कांवरियों को मशीन से मसाज की सुविधा भी दी जाती है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके.

खुद साफ करते हैं कांवरिया पथ

नंदन बाबा की सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है. वह कांवरिया पथ पर पड़े कंकड़-पत्थर, तार, कांटेदार टहनियों और टूटी लकड़ियों को हटाकर मार्ग की सफाई भी करते हैं. उनका प्रयास रहता है कि कांवरियों को पैदल यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

तिरंगा फहराकर दिया देशभक्ति का संदेश

इस वर्ष नंदन बाबा ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में लाल चंदन और सफेद चंदन के पौधे अर्पित किए. वहीं 15 अगस्त को कांवरिया पथ स्थित 10 पैसा धर्मशाला के पास तिरंगा फहराया गया. उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि भारत की जय हो, विश्व का मंगल हो.

नंदन बाबा का कहना है कि सेवा किसी दिखावे की मोहताज नहीं है. जरूरतमंद कांवरियों की मदद करना ही उनके लिए सबसे बड़ा संतोष है. उन्होंने कहा कि सेवा का यह अभियान आगे भी नए संकल्पों के साथ जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamdeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >