Dhanbad News : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा घोषित कन्या भ्रूण संरक्षण एवं बालिका सुरक्षा व आत्मनिर्भरता अभियान के अंतर्गत मायुमं झरिया शाखा व मायुमं झरिया समृद्धि शाखा की ओर से कैंसर जागरूकता व परामर्श शिविर का आयोजन जेएसएमडीएवी प्लस 2 स्कूल, शालीमार, भागा में किया गया. कार्यक्रम असर्फी कैंसर संस्थान धनबाद के सहयोग से संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि जेएसएम डीएवी के प्रिंसिपल सौरव प्रियदर्शनी ने इसका उद्घाटन किया. झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा, पूनम भुसानिया, कविता अग्रवाल, पूनम शर्मा, हितेन शर्मा, समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा झुनझुनवाला सहित सोनिया झुनझुनवाला, नूपुर अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल व स्वाति अग्रवाल आदि मौके पर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
