Dhanbad News : चिरकुंडा नप प्रशासन ने छठ पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में गुरुवार को ईओ प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मियों की एक टीम ने विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. घाट निरीक्षण के बाद इओ ने कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर नप क्षेत्र में छठ पर्व मनाने के दौरान क्या-क्या उपाय करने हैं, इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. इओ ने सभी छठ घाट की अच्छी तरह से साफ सफाई, कचरा का निष्पादन, घाट व रास्ते में रोशनी की व्यवस्था व सुरक्षा उपाय को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण व बैठक के दौरान सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, नजरुल इस्लाम, सीएमएम अरुण बड़ाईक, पर्यवेक्षक ओंकार नाथ श्रीवास्तव, अमर दास, बैजू साव, रवि प्रजापति, चिन्मय बनर्जी, अनूप कुमार, अनिल साव, रेवेन्यू इंस्पेक्टर आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
