मुराइडीह में बारिश का कहर, मिट्टी-खपरैल मकान का हिस्सा गिरा; परिवार बेघर होने की कगार पर

बरोरा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने एक परिवार को बेघर होने के कगार पर ला खड़ा किया है. कमल महतो का मिट्टी का मकान का एक हिस्सा ढह जाने से उनका सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है. गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन अब उनके सिर पर छत नहीं रही.

लगातार हो रही बारिश के कारण बरोरा क्षेत्र की मुराइडीह बस्ती में सोमवार को कमल महतो के मिट्टी-खपरैल मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया. मकान का हिस्सा गिरने से घर में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे

कमल महतो ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के आगे वाले कमरे में मौजूद थे. इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा गिरने की आवाज सुनाई दी. देखते ही देखते मकान का हिस्सा धराशायी हो गया. परिवार के लोग दूसरे कमरे में होने के कारण बाल-बाल बच गये.

उन्होंने बताया कि आपसी बंटवारा नहीं होने के कारण समय पर मकान की मरम्मत नहीं हो सकी. लगातार बारिश के कारण मिट्टी का मकान और कमजोर हो गया, जिसके चलते उसका एक हिस्सा गिर गया. गली में बारिश का पानी जमा रहने से भी परेशानी बढ़ गयी है.

दो अन्य कमरे भी जर्जर

कमल महतो ने बताया कि मकान के बगल में बने दो अन्य कमरे भी काफी पुराने और जर्जर हैं. ऐसे में परिवार को किसी भी समय अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है. मकान का एक हिस्सा गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है.

प्रशासन से सहायता की मांग

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित स्थान और रहने की उचित व्यवस्था मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >