Dhanbad News : एमपीएल में शेष बचे विस्थापितों को नियोजन देने, ट्रांसपोर्टिंग में लगे स्थानीय हाइवा को प्राथमिकता देने, फ्लाई ऐश से जुड़ी समस्याअएों का समाधान करने सहित कई मांगों को लेकर मंगलवार सुबह से विस्थापितों ने एमपीएल गेट पर सभा की. इस दौरान किसी कर्मी या अधिकारी को एमपीएल में जाने नहीं दिया. विस्थापित डुगडुगी बजाकर एमपीएल पहुंचे और नारेबाजी की. सभा को संबोधित करते हुए विस्थापित समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि यह लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जायेगी. जब तक विस्थापित एवं स्थानीय लोगों का समस्याओं का समाधान नहीं होगा. तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. एमपीएल का निर्माण जिसकी जमीन पर हुआ है, उसका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर ठाकुर मांझी, राजू झा, शानू तिवारी आदि थे. समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था. देर रात कंपनी का उत्पादन शुरू हुआ.
Dhanbad News : एमपीएल के विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, सभा

Dhanbad News : एमपीएल के विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, सभा
Copied link
Dhanbad News : एमपीएल के विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, सभा