सांसद-विधायक ने पांच पथों का किया शिलान्यास

सांसद ने कहा- पथ निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम.

धनबाद के सांसद ढुलू महतो व निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने गुरुवार को निरसा में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बरवाडीह से पलारपुर तक 4.3 किमी पथ, सिंदरी मोड़ से भालखोरिया होते हुए सालगोरिया तक 5.3 किमी पथ, राजीव चौक से खुसरी तक 1.7 किमी पथ, बेलकूपा मोदी टोला से झिरका पुल तक 2.3 किमी पथ, सोनबाद से बरईगाढ़ा तक 3.5 किमी पथ का शिलान्यास किया गया. सांसद ने कहा कि पथ निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. इस दौरान लोगों ने सांसद एवं विधायक के समक्ष शिलापट में प्राक्कलित राशि अंकित नहीं होने पर नाराजगी जतायी. मौके पर जिप सदस्य दिपाली रोहिदास, पिंकी मरांडी, मन्नू तिवारी, प्रशांत बनर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी, बांपी चक्रवर्ती, धीरज मिश्रा, अमर साव, दामोदर मिश्रा, साधन गोराईं, रोमा मुखर्जी, रामेश्वर साव, अर्जुन भुइयां, ओम प्रकाश सिंह, सुरेश आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >