Dhanbad News : एएएमपी कोलियरी में नियमित पानी -बिजली की आपूर्ति के लिए आंदोलन

Dhanbad News : एएएमपी कोलियरी में नियमित पानी -बिजली की आपूर्ति के लिए आंदोलन

Dhanbad News : डुमरा उत्तर पंचायत की बहालडीह बस्ती और खोदोबेली श्रमिक कालोनी के लोगों ने नियमित पानी और बिजली आपूर्ति करने की मांग को लेकर शनिवार को बीसीसीएल की एएमपी कोलियरी की मुराइडीह चेकपोस्ट पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप कर दी. नेतृत्व मुखिया विनोद महतो ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन के तानाशाही रवैये के कारण स्थानीय लोग पानी और बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. फीडर ब्रेकर से घंटों बिजली काट दी जाती है. अनियमित जलापूर्ति से जल संकट गहरा गया है. बाद में एएमपी कोलियरी के डिस्पैच अधिकारी रंधीर प्रसाद वर्णवाल के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद एक घंटे तक चला आंदोलन समाप्त हो गया. वार्ता में मुखिया विनोद महतो, सुधीर सिंह, महेश सिंह, अशोक ठाकुर, चुन्ना सिंह, सूरज सिंह, विशाल चौहान, मनोज चौहान, रोहित चौहान, उदय चौहान, भोली चौहान और धनंजय कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >