Dhanbad News:टोटो चलाना सीख रही थी मां, गड्ढे में गिरने से बेटे की मौत

Dhanbad News:तेतुलमारी में एक महिला टोटो चलाना सीख रही थी. इसी दौरान टोटो पलटने से उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गयी.

Dhanbad News:तेतुलमारी के नया मोड़ टिहटिहिटांड़ में एक महिला टोटो चलाना सीख रही थी. इसी दौरान टोटो पलटने से उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गयी.

Dhanbad News:तेतुलमारी के नया मोड़ टिहटिहियाटांड़ में गुरुवार की देर शाम अपने तीन साल के बेटे के साथ टोटो की ड्राइविंग सिखना मां को महंगा पड़ गया. इस दौरान टोटो असंतुलित होकर गड्ढे में गिरने से पीछे बैठा महिला के बेटे की दबने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि टिहटिहियाटांड के राजेश चौहान की पत्नी फुटबॉल मैदान में टोटो चलाना सिख रही थी. इस दौरान महिला अपने तीन साल के बेटे को बगल की शीट पर बैठा लिया था. इस क्रम में टोटो का चक्का गड्ढे में फंसने टोटो पलट गया. महिला का बेटा टोटो के नीचे दब गया. यह देख स्थानीय लोग पहंचे और टोटो को सीधा कर बच्चे को निकाला. इसके बाद इलाज के लिए कतरास के एक नर्सिंग होम ले गये. लेकिन चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर देख धनबाद भेज दिया. धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में बच्चे की मौत हो गयी.

बोलेरो के धक्के से आठवीं का छात्र घायल

बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकसपुरा के पास बाघमारा-नदखुरकी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे बोलेरो (जेएनयू 10 सीई 3406) के धक्के से बाघमारा हाइस्कूल का आठवीं का छात्र अमित कुमार साव घायल हो गये. बाघमारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. परिजन कतरास के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं. अमित स्कूल से साइकिल से अपना घर जा रहा था. इसी दौरान वह बोलेरो की चपेट में आ गया. बाघमारा पुलिस ने बोलेरो को जब्त करते हुए चालक प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया. बोलेरो आइबीपी कंपनी में भाड़े पर चलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >