धनबाद.
नगर निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 फरवरी को होगी. एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती होगी. 27 फरवरी तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन होगा. नगर निगम के सैरातों की पहली बार ऑनलाइन बंदोबस्ती हो रही है. संवेदकों की नजर नगर निगम के तीन सैरात बरटांड़ बस स्टैंड, चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर व बकरहट्टा कतरास पर टिकी है. नगर निगम की सबसे महंगी पार्किंग बरटांड़ बस स्टैंड है. 2022 में इस सैरात की बंदोबस्ती एक करोड़ 18 लाख हुई थी. इसके बाद विभागीय वसूली हो रही है. इस बार बरटांड़ बस स्टैंड पार्किंग के लिए बेस प्राइज 90.11 लाख रखी गयी है. इस सैरात की पिछले चार सालों से विभागीय वसूली हो रही है. इस सैरात पर बाहुबलियों की नजर है. लिहाजा पिछले चार साल से ऑफ लाइन बंदोबस्ती में कोई संवेदक टर्न अप नहीं हो रहे हैं. इस बार ऑनलाइन बंदोबस्ती हो रही है. इसी तरह चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर, लिलोरी पार्क कतरास, बकरहट्टा कतरास सैरात पर भी नजर है. पिछले साल से इन तीनों सैरातों की भी विभागीय वसूली हो रही है.इन सैरातों की होगी ऑन लाइन बिडिंग
कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल, लिलोरी पार्क पार्किंग, गुहीबांध बस पड़ाव सैरात, अंगारपथरा मौनी स्थित नदी किनारे ट्रैकर स्टैंड, सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक रोड के दोनों तरफ पार्किंग, बरटांड़ बस पड़ाव बैरियर, बिग बाजार सरायढेला सड़क के दोनों तरफ, हीरापुर हटिया के शेडो किरायेदार के स्थलों का छोड़कर जमीन पर बैठनेवाले खुदरा विक्रेताओं से दैनिक टोल वसूली, कोर्ट कैंपस धनबाद कोहिनूर मैदान, हीरापुर हटिया चौपाटी, पार्क मार्केट पार्क ग्राउंड, शांति भवन से टाटा मोटर्स तक एवं राजेंद्र मार्केट बैंक मोड़ कुआं से टाटा मोटर्स के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग स्थल, झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड के दोनों तरफ पार्किंग, पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी, राजेंद्र मार्केट से ईश्वर लाल चावड़ा मैंशन मार्केट तक एवं नगर निगम केट से लेकर ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन मार्केट तक रोड के दोनों किनारे, परघाबाद बस-ट्रेकर-टेंपू पड़ाव, शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी मार्केट गुरुद्वारा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
