निरसा: निरसा बाजार में पिछले दो-तीन दिनों से एक बंदर ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रखा था। बंदर के हमले में जामताड़ा रोड पर दो-तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई।
मामले की जानकारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष मुरली साव समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा और मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र यादव को दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों और बीडीओ इंद्रलाल ओहदार से संपर्क कर बंदर को रेस्क्यू कराने का प्रयास किया गया।
पंचम जी के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम निरसा पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बंदर को सुरक्षित पकड़ लिया। बंदर के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने राहत की सांस ली।
