dhanbad news: धनसार में स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी, हुआ हंगामा

धनसार के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद स्कूल में खूब हंगामा हुआ. इसी बीच मौके पर फायदा उठाकर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ.

धनसार.

धनसार के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद स्कूल में खूब हंगामा हुआ. इसी बीच मौके पर फायदा उठाकर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ. इधर सूचना मिलने पर धनसार पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन की. थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने छात्रा और स्कूल प्राचार्य से पूछताछ की. बताया जाता है कि पांचवीं कक्षा की उक्त छात्रा मंगलवार को मध्याह्न भोजन करने के बाद यहां ग्राउंड में बन रहे पूजा पंडाल के पास अन्य छात्राओं के साथ खेल रही थी. पंडाल के पास आरोपी युवक भी खड़ा था. वह नशे में था. इस बीच जब छात्रा स्कूल के शौचालय में गयी तो उक्त युवक भी वहां पहुंच गया और उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा. छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्रा व शिक्षक भी पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर युवक को बचाने कुछ लोग जुट गये. इस दौरान हंगामा होने लगा इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक भाग गया. इधर मौके पर पहुंची पुलिस को प्राचार्य ने घटना की जानकारी दी. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस मामले में अब तक पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गयी है. मामले में धनसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर स्कूल जाकर छानबीन की है. पीड़िता या उसके परिजनों की शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >