धनबाद : प्रेमी से मिलने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने दोस्तों संग बनाया वीडियो

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

धनबाद : प्रेमी से मिलने गयी घनुआडीह क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. मामला सोमवार की रात का है. प्रेमी और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बनाया. घटना के बाद मंगलवार को लड़की धनसार थाना पहुंची और अपने नाबालिग प्रेमी के अलावा छह अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करा कर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया. लड़की के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है.

क्या है मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुहाटांड निवासी युवक से उसका पिछले कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. फोन पर बातचीत भी होती थी. सोमवार को प्रेमी के बुलाने पर वह उसके घर दुहाटांड़ पहुंच गयी. वह अपने एक दोस्त के साथ उसे एक बंद घर में ले गया और शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद अपने कई दोस्तों को फोन किया. उसके पांच दोस्त आ गये. वे उसे उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये और सामूहिक दुष्कर्म करने लगे. उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गये और सभी भाग खड़े हुए. लोगों ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद कर पुलिस को सौंप दिया.

मोबाइल में मिला सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो

पुलिस को घटना स्थल से चंदन कुमार का मोबाइल मिला है. उसमें पूरे गैंग रेप का वीडियो मिला. युवती ने बताया कि सभी लड़के उसका वीडियो भी बना रहे थे. जबकि वीडियो में तीन युवक दिख रहे हैं. पुलिस उन सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है, लेकिन घटना के बाद सभी आरोपी फरार है.

क्या कहा पुलिस ने

धनसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा.

Also Read : धनबाद : सिंदरी में फिर गहरा सकता है बिजली संकट, ट्रांसफॉर्मर ठीक होने में लग सकते हैं तीन महीने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >