Dhanbad News : माले के जिला सम्मेलन में सहभागिता को ले सदस्यों का चुनाव

Dhanbad News : माले के जिला सम्मेलन में सहभागिता को ले सदस्यों का चुनाव

Dhanbad News : जिला भाकपा (माले) के आगामी 11 और 12 अक्तूबर को जिला सम्मेलन की तैयारियों के लिए निरसा स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में जिला सम्मेलन के लिए पर्यवेक्षक श्रीराम विश्वकर्मा उपस्थित थे. निरसा प्रखंड के सचिव टुटुन मुखर्जी, हरेंद्र सिंह, निरंजन गोराई, मनोज सिंह, मनु सिंह, रहमत, अतिकुर्रहमान सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. मुगमा. माले के धनबाद जिला सम्मेलन को लेकर एग्यारकुंड प्रखंड के प्रतिनिधियों का चुनाव शनिवार को मुगमा कार्यालय में हुआ. प्रतिनिधि चुनाव के पर्यवेक्षक राज्य कमेटी सदस्य आगम राम मुख्य रूप से उपस्थित थे. एग्यारकुंड प्रखंड से 14 प्रतिनिधि चुने गये. बतौर प्रतिनिधि रामजी यादव, रोशन मिश्रा, अभय प्रसाद, जितेंद्र शर्मा, विनय सिंह, मुकेश बाउरी, राजेंद्र यादव, अंजू चटर्जी, मेनका मंडल, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी दास, जमुना देवी, सत्येंद्र चौहान, इंदु देवी चुने गये. इनके अलावा राज्य कमेटी सदस्य व जिला कमेटी सदस्यों में बादल चंद्र बाउरी, नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मलिक, जगदीश शर्मा, विपिन मंडल प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे. मौके पर राजू चटर्जी, बलराम दास, महावीर मंडल, प्रदीप बाउरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >