मैथन : डीवीसी प्रबंधन ने पानी टैंकर किया रवाना

डीवीसी मैथन प्रबंधन ने सीएसआर के तहत भीषण गर्मी में आसपास के गांवों में जलापूर्ति को लेकर गुरुवार को पेयजल टैंकर रवाना किया.

फोटो है, 25 निरसा 5 में हरी झंडी दिखाते अधिकारी. मैथन. डीवीसी मैथन प्रबंधन ने सीएसआर के तहत भीषण गर्मी में आसपास के गांवों में जलापूर्ति को लेकर गुरुवार को पेयजल टैंकर रवाना किया. डीजीएम अनूप पुरकायस्थ, वरीय प्रबंधक (असैनिक) लोमस कुमार व सीएसआर के प्रबंधक डॉ कौशलेंद्र कुमार हरी झंडी दिखा कर टैंकर को रवाना किया. पोराडीहा, टूनापाड़ा, बड़जोड़, मंगलमारा, कालीमाटी, मेढ़ा टोला, गोगना, पोयलाडीह सहित 10 गांवों में टैंकर से रोजाना पानी पहुंचाया जायेगा. टैंकर के माध्यम से 10 जुलाई तक गांवों में पानी पहुंचाया जायेगा. मौके पर हिंदी सह जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, मैथन डिवीजन के प्रबंधक (असैनिक) बंदन राय, उप प्रबंधक (असैनिक) राजेश कुमार, जेइ उत्पल साहा, ब्रजमोहन महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >