Dhanbad News : बीएसएल प्लांट की आग में झुलसे महुदा के ठेकाकर्मी की मौत, गांव में मातम

Dhanbad News : बीएसएल प्लांट की आग में झुलसे महुदा के ठेकाकर्मी की मौत, गांव में मातम

Dhanbad News : बीएसएल प्लांट बोकारो में 28 सितंबर को लगी आग में झुलसे ठेकाकर्मी आमाडीह महुदा निवासी ओम प्रकाश मोहली की मंगलवार की शाम इलाज के दौरान बीजीएच बोकारो में मौत हो गयी. वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक की पत्नी आशा मोहली को बीएसएल प्लांट में स्थायी नौकरी दे दी. वहीं जिसके अधीन ओम प्रकाश कार्यरत था, उस ठेकेदार ने मुआवजे के तौर पर उसकी पत्नी को तीन लाख 50 हजार रुपये दिये. इस दौरान शंकर मोहली, लखीराम मोहली, भीम मोहली, विजय मोहली, राजेश मोहली, कपिलदेव, विकास आदि का सराहनीय योगदान रहा. ओम प्रकाश मोहली के पिता बंशी मोहली का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में पता चला है कि ओम प्रकाश मोहली बीएसएल में ठेकेदार के अंडर में कर्यरत था. 28 सितंबर को प्लांट में अचानक आग लग गयी थी, जिसमें तीन कर्मी जल गये थे. उनमें एक की मृत्यु हो गयी थी, जबकि एक को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. ओमप्रकाश का इलाज बीजीएच में ही चल रहा था. इधर, बुधवार की शाम अंतिम संस्कार दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट में कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >