Dhanbad News : महुआ शराब पीकर युवक रात को सोया और नहीं उठा

Dhanbad News : शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा का रहने वाला था राजन पाठक, शराब का था आदी.

Dhanbad News : मुगमा. गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा निवासी राजन पाठक (35) की मौत बुधवार को अत्यधिक महुआ शराब पीने से अपने घर में हो गयी. वह घर में अकेला था. आसपास के लोगों की सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस पहुंची और छत के रास्ते घर में प्रवेश कर दरवाजा खोला. उसकी पत्नी इकलौती बेटी के साथ मायके गयी हुई थी, जबकि मां छोटी बेटी की ससुराल भागलपुर में थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. लोगों ने बताया कि राजन को महुआ शराब का आदी था. पत्नी व मां के साथ बराबर मारपीट करता था.

मुंडाधौड़ा में 24 घंटे शराबियों का लगा रहता है जमावड़ा :

बताया जाता है कि मुंडाधौड़ा में काफी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब चुलायी जाती है. यहां से कुमारधुबी क्षेत्र के मेढ़ा, गाड़ीखाना, नीमडंगाल, कालीमाटी, बगानधौड़ा, मुगमा, राजपुरा, कापासारा, कालीमंडा सहित अन्य जगहों में अलसुबह शराब पहुंचायी जाती है. उसके कारण यहां महुआ शराब चुलाई ने मिनी उद्योग का रूप ले ली है. बदमाश किस्म के लोगों के अलावा शराबियों का अड्डा लगा रहता है. इस संबंध में ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि युवक की मौत अत्यधिक महुआ शराब के सेवन से होने का अनुमान है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. रोक लगाने के लिए छापेमारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >