500 रुपए में गैस सिलेंडर, पर्व-त्योहार पर 2 सिलेंडर मुफ्त, भाजपा के संकल्प पत्र से पहले बाबूलाल मरांडी की बड़ी घोषणा

LPG Cylinder Price: झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. 2 सिलेंडर मुफ्त भी मिलेंगे. बाबूलाल मरांडी ने यह घोषणा की है.

Jharkhand Chunav 2024|LPG Cylinder Price|झारखंड में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह घोषणा की है. विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने कई और बड़ी घोषणाएं कीं हैं. उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार बनने के बाद 2.87 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

बाबूलाल मरांडी ने शत्रुघ्न महतो के समर्थन में की जनसभा

बाबूलाल मरांडी धनबाद जिले के बाघमारा में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं. उन्होंने पार्टी के प्रमुख संकल्पों के बारे में आमजनों को बताया. बाबूलाल मरांडी ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर झारखंड के लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इतना ही नहीं, साल में 2 बार पर्व-त्योहार के मौके पर मुफ्त में सिलेंडर दिए जाएंगे.

2.87 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर झारखंड के 2 लाख 87 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी. एक साल के भीतर एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा. अगले 5 साल में सभी 2.87 हजार पदों पर नियुक्ति हो जाएगी. बाबूलाल मरांडी ने यह भी आश्वासन दिया कि प्राइवेट सेक्टर में 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे.

युवाओं को 2000 रुपए प्रति माह मिलेगा भत्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार भत्ता देने का भी वादा किया. कहा कि बीए और एमए पास युवकों को 2 साल तक प्रति माह 2000 रुपए भत्ता मिलेगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और गांव में रहने वालों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों को आवास उपलब्ध कराए, तो आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है. हर व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराया गया है.

आदिवासियों के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध – बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की अस्मिता की रक्षा और समग्र विकास के लिए इस बार के चुनाव में भाजपा सरकार जरूरी है.

Also Read

गिरिडीह विधानसभा सीट पर 2 बार जीते बीजेपी के निर्भय शाहाबादी, 2019 में झामुमो के सुदिव्य कुमार से हारे

Jharkhand Chunav: दक्षिणी छोटानागपुर की इन विधानसभा सीटों पर कभी नहीं हारी भाजपा

अमित शाह के झारखंड आगमन से पहले भाजपा को झटका, हेमंत सोरेन को चुनौती देने वाले साइमन मालटो ने पार्टी छोड़ी

कमाल के जादूगर हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानें शिवराज सिंह ने क्यों कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >