प्रेमी जोड़ा का कराया गया मंदिर में विवाह

प्रेमी जोड़ा का कराया गया मंदिर में विवाह

गोमो. हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर पंचायत के सुकुडीह टोला में प्रेमी जोड़ा को शनिवार की दोपहर प्रेमालाप करते ग्रामीणों ने पकड़ लिया. दोनों पक्षों की सहमति से स्थानीय शिव मंदिर में प्रेमी जोड़ा का विवाह करा दिया गया. गिरिडीह जिला के मधुबन थाना के बरियारपुर निवासी प्रेमी अजय कुमार महतो उर्फ सोहन महतो (22) ने बताया कि एक शादी समारोह में दोस्त के माध्यम से पूजा कुमारी का मोबाइल नंबर मिला था. उसके बाद बातचीत हुई तो प्रेम हो गया. पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था. अजय अपनी प्रेमिका से मिलने गोमो के सुकुडीह टोला पहुंचा. ग्रामीणों ने प्रेमालाप करते प्रेमी जोड़ा को पकड़ लिया. जानकारी अजय के घर वालों को दी गई. उसके गांव से मुखिया ईश्वर हेंब्रम समेत कई लोग प्रेमिका के घर पहुंचे. दोनों स्वजातीय होने के कारण बहुत अधिक दिक्कत नहीं हुई. ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय कल्याणेश्वरी शिव मंदिर में शनिवार की रात विवाह संपन्न कराया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, मुखिया जाबिर अंसारी, मुखिया अहमद अली, दीपक महतो, पंसस सोहन महतो, दिनेश महतो, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >