जेडी फार्मास्यूटकल में लगी आग, 80 लाख की दवाएं जलीं

मटकुरिया रोड स्थित एसी मार्केट में हुई घटना, शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की जतायी जा रही आशंका

बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड एसी मार्केट के विनायक भवन में स्थित जेडी फार्मास्यूटिकल दुकान में सोमवार की रात आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखी 80 लाख रुपये की दवाएं जलकर नष्ट हो गयीं.. दुकान के शटर से धुंआ निकलता देख गार्ड ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद अन्य बिल्डिंग के गार्ड जुट गये. लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. आग की लपटे बढ़ने लगीं. गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना दुकान के मालिक और अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंचे दमकल ने दुकान का शटर तोड़कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कुछ दिनों पहले आयी थी दवाओं की बड़ी खेप :

दुकान के मालिक वासेपुर निशात नगर निवासी जमशेद आलम ने बताया कि घटना में 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने दवा की बड़ी खेप मंगवाई थी. अगनिशमन पदाधिकारी ने शॉटसर्किट से आग लगने की संभावना जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >