Dhanbad News: मुनीडीह ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी स्थित कपाटघाट पुल के समीप दो बाइक पर सवार अपराधियों ने मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से जा रहे सूरज दास नामक युवक से 50 हजार नकद सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गये. घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या चार थी. घटना के संबंध में सूरज की लिखित शिकायत पर मंगलवार को मुनीडीह ओपी पुलिस ने कांड संख्या 12/ 2025 दर्ज कर लिया है. शिकायत में कहा कि मंगलवार की वह शाम को बांधडीह ( थाना क्षेत्र सियारजोड़ी, बोकारो ) अपने घर से अपनी मोटरसाइकिल से धनबाद मौसी के घर 50 हजार रुपये पहुंचाने जा रहा था. दो मोटरसाइकिल पर दो-दो की संख्या में सवार अपराधी काफी दूरी से उनका पीछा कर रहे थे. शाम 5-6 के बीच कपाट घाट पुल पार करते ही अपराधियों ने आगे बढ़ कर उनकी बाइक रोक ली. उनके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से 50 हजार रुपये नकद, गले से सोने की चेन, एक अंगूठी व मोबाइल लूट कर फरार हो गये. वह किसी तरह रात नौ बजे ओपी पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
